Wednesday, October 24, 2018

मैं और चांद

चांद की रोशनी जब इन आंखों में पड़ी, तो मोहब्बत के कुछ मोती बहने से लगे..
मैं खोई सी थी चांदनी में जब ये सितारे मुझसे कहने लगे..
"ना कर इतनी मोहब्बत इस चांद से, देख तुझसे कितना दूर हैं,
इस एक तरफी आशिकी का तुझे क्यो इतना गुरूर है?"
..
मैं क्या कहती, मेरा चांद से रिश्ता कुछ पुराना है..
वो रिश्ता जो जग से बेगाना है।
मेरे अतीत के पन्नों में चांद तेरा कस्सा है, मेरे भविष्य के सपनों का चांद तू हिस्सा हैं।
...
जब भी मायूसियों ने सताया.. तेरी चांदनी ने गले से लगाया,
वो सिलसिला आज तक जारी है.. ऐसी बेग़रज़ अपनी यारी है।
..
कैसे समझाऊं इन सितारों को.. कि चांद से मेरा याराना कितना खास हैं..
बस यूं समझ लो.. सागर और लहरों जितना पास हैं..!!
  

Monday, September 3, 2018

लहरों ने कहा चांद से,
ऐसे मुझे देख कर ना मुस्कुराया करों,
हैं अगर मोहब्बत तो जताया करों।
...
इस पर चांद बोला,
मुझे देख कर ना शर्माया करों,
अनकहे जज़्बातों को समझ जायां करों।
...
तब लहरें बोली,
कैसे समझुं मैं ये जज़्बात तुम बादलों में छिप जाते हो,
एक झलक नज़र आ कर, रात भर तड़पते हो।
...
चांद मुस्कुराया और बोला,
ये तेरा इश्क ही तो हैं, जिसमें मैं पुरी रात जलता हूं,
चीर कर उन बादलों को सिर्फ तुझे देखने को मचलता हूं,
सुबह होने पर तुझ ही में ढलता हूं,
.. होते ही शाम फिर निकल हूं,
अपनी मुलाकात को मैं पल-पल तरस जाता हूं,
.. अब तू ही बता,
तू मुझे तड़पती हैं या मैं तुझे तड़पाता हूं?

Tuesday, August 7, 2018

कुछ रिश्ते!!!

वो छिपे हुए रहते हैं,
सर-ए-आम नहीं होते,
कुछ रिश्ते बस ऐसे ही बन जाते हैं,
उनके नाम नहीं होते।
…
न वो उसे समझ सकते हैं,
न तुम समझा सकते हो,
बस महसूस कर सकते हो,
मुस्कुरा सकते हो।
…
सब जान कर भी अंजान रहते हैं,
दिल की गहराइयों में ऐसे भी मेहमान रहते हैं,
क्या गज़ब बे नामी रिश्ता है उनके साथ,
जो उनकी बातों के कारवां सुबह-शाम रहते हैं।
…
सागर की लहरों के साथ जिनका एहसास होता है,
बस वही है वो रिश्ता जो दिल के बेहद पास होता है।

Wednesday, June 27, 2018

एक नई शुरुआत!!!


देख के उनको होश में आना भूल गए,
उनके आने से हम ज़माना भूल गए।
सोचा था क्या-क्या कहेंगे उन्हें मिलकर, पर उनके आते हीं हम आपना ठिकाना भूल गए।
...
भीड़ में तब सन्नाटा छा गया,
जब नज़रों ने देखा वो आ गया।
न चाहकर भी कदम डगमगाए,
कुछ फिसल गए हम, जब वो मुस्कराए।
...
जो पहले न हुआ वो इस बार हो गया,
बिन कहे-सुने इज़हार हो गया।
...
हाय! क्या बताऊं क्या हाल था मेरा,
होंठों से उनके निकला जब नाम था मेरा।
देखते ही देखते बरसात हो गई,
बस फिर क्या,
नए अफसाने की शुरुआत हो गई।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

Saturday, June 2, 2018

Numb

You never said you are leaving,
not even a goodbye..
And before I know, you were already gone,
And only you know why??
..
With each passing night,
an ache begins to build in my chest,
Not letting people know,
I pretend to rest.!!
..
there were Millions of times, When I needed you..
There were Millions of times, When I cried..
.. If you would have let any of us try..
You wouldn't have died.!!
..
In life I loved you dearly,
In death I love you still,
.. You hold that place in my heart.. 
That only you can fill!!
..
Come back If you can,
Just for a Day...
Let me live my life in those moments.. 

And I won't ask you to stay..!!
..
My pillows are tired of hiding the Screams...
the lips are tired of smiling..
The heart is tired of handling the pain,
Just can't do more Hiding!!...
..

And.. if you can not come...
Then may be I'll join you there,
That's the only way fair!!


Friday, March 9, 2018

थोड़ा आहिस्ते चलती , थोड़ा मुस्कुराती ,
एे ज़िंदगी ,
काश तू थोड़ा वक़्त बिताती..!!
.. 
आगाज़ को अंजाम दे जाती,
कहानियों को नाम दे जाती,
.. 
होंठों के अल्फ़ाज़ ले आती,
एहसासों की आवाज़ ले आती ,
.. 
पुराने कुछ ज़ख्म छुपाती,
नये ज़ख़्मों की जगह बनाती
फिर थोड़ी रफ़्तार बढ़ाती ........ 
ज़िंदगी काश तू थोड़ा वक़्त बिताती.. !!!
... 
कुछ मैं भी हसरतें जताती,
खुदा से उनको छीन के लाती,
..उनके आखरी लम्हें साथ में बिताती,
कुछ मैं भी हँसती.....कुछ मैं भी मुस्कुराती.... 
एे ज़िंदगी ,
काश तू थोड़ा वक़्त बिताती..!!




#mayyoursoulrestinpeace 🙏
#Iwillalwaysmissyou

Sunday, January 21, 2018

Agar koi puchhe kon hu main, 
Tum kehna koi khaas nahi. 
..
Ek kahani kacchi-pakki si, 
Juth magar sachi si, 

Ek phool hai murjhayi si, 
Raat hai alsaayi si, 

Gairo mein bhi apne si, 
Haqeeqat mein sapne si, 

Rishta kuch ajeeb tha, 
Shayad dil ke qareeb tha,
Lekin...
... 
Agar koi puchhe kon hu main, 
Tum keh dena koi khaas nahi!! 
x