बातों-बातों में जो रात ढल रही थी,
तेज़ जो हवाएँ चल रही थी,
कहने को तो ठंड थी,
पर सीने में कहीं आग जल रही थी...!!
....
हम बेमंज़िल चले जा रहे थे,
हम बेवक़्त गुनगुना रहे थे,
किसी अजनबी के साथ होने की ख़ुशी में,
हम बेवजह मुस्कुरा रहे थे...!!
....
नाम नहीं दे पाए,
अंजाम नहीं पाए,
थे इतने नशीले पल,
कि वो किस्से सरेआम नहीं दे पाए...!!
....
अब एक याद बन गई है,
अब एक फ़रियाद बन गई ,
वो "एक रात",
अब सारे दिन और रात बन गई है..!!
