Wednesday, October 24, 2018

मैं और चांद

चांद की रोशनी जब इन आंखों में पड़ी, तो मोहब्बत के कुछ मोती बहने से लगे..
मैं खोई सी थी चांदनी में जब ये सितारे मुझसे कहने लगे..
"ना कर इतनी मोहब्बत इस चांद से, देख तुझसे कितना दूर हैं,
इस एक तरफी आशिकी का तुझे क्यो इतना गुरूर है?"
..
मैं क्या कहती, मेरा चांद से रिश्ता कुछ पुराना है..
वो रिश्ता जो जग से बेगाना है।
मेरे अतीत के पन्नों में चांद तेरा कस्सा है, मेरे भविष्य के सपनों का चांद तू हिस्सा हैं।
...
जब भी मायूसियों ने सताया.. तेरी चांदनी ने गले से लगाया,
वो सिलसिला आज तक जारी है.. ऐसी बेग़रज़ अपनी यारी है।
..
कैसे समझाऊं इन सितारों को.. कि चांद से मेरा याराना कितना खास हैं..
बस यूं समझ लो.. सागर और लहरों जितना पास हैं..!!