देख के उनको होश में आना भूल गए,
उनके आने से हम ज़माना भूल गए।
सोचा था क्या-क्या कहेंगे उन्हें मिलकर, पर उनके आते हीं हम आपना ठिकाना भूल गए।
...
भीड़ में तब सन्नाटा छा गया,
जब नज़रों ने देखा वो आ गया।
न चाहकर भी कदम डगमगाए,
कुछ फिसल गए हम, जब वो मुस्कराए।
...
जो पहले न हुआ वो इस बार हो गया,
बिन कहे-सुने इज़हार हो गया।
...
हाय! क्या बताऊं क्या हाल था मेरा,
होंठों से उनके निकला जब नाम था मेरा।
देखते ही देखते बरसात हो गई,
बस फिर क्या,
नए अफसाने की शुरुआत हो गई।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••