Sunday, March 10, 2019

बस इतना किया करो

❤❤❤❤
कुछ बातें हमसे भी सुना करो,
कुछ बातें हमसे भी किया करो,
दिल की बात बताया करो,
तुम,
यूं होंठो को  न सिया करो..!!
...
अगर होंठों तक न आ पाए,
तो आँखों से कह दिया करो,
जो बात हम कह न पाए,
तुम,
आँखों में ही पढ़ लिया करो..!!
...
जब तन्हाईयाँ सताने लगे,
तो आवाज़ मुझे तुम दिया करो,
अगर कभी हम पुकारें,
तुम,
बस मुस्कुराकर देख लिया करो..!!
...
हमने,
हर धड़कन तेरे नाम की हैं,
सांसें भी कुर्बान की है,
तुम,
जब भी खुशियों की तलाश करो,
मेरी ज़िंदगी से चुन लिया करो। .!!!
❤❤❤❤