Tuesday, August 7, 2018

कुछ रिश्ते!!!

वो छिपे हुए रहते हैं,
सर-ए-आम नहीं होते,
कुछ रिश्ते बस ऐसे ही बन जाते हैं,
उनके नाम नहीं होते।
…
न वो उसे समझ सकते हैं,
न तुम समझा सकते हो,
बस महसूस कर सकते हो,
मुस्कुरा सकते हो।
…
सब जान कर भी अंजान रहते हैं,
दिल की गहराइयों में ऐसे भी मेहमान रहते हैं,
क्या गज़ब बे नामी रिश्ता है उनके साथ,
जो उनकी बातों के कारवां सुबह-शाम रहते हैं।
…
सागर की लहरों के साथ जिनका एहसास होता है,
बस वही है वो रिश्ता जो दिल के बेहद पास होता है।