Monday, August 19, 2019

कैदी

❤️❤️❤️❤️
नैनों में छवि तुम्हारी,
अधरों पे नाम तुम्हारा  हैं ,
तुम्हे एक नज़र देखने,
अपना सब कुछ मैंने हारा है..!!
..
नर्म एहसासों की कम्पन
कह रही है पास आ जाओ,
लेहरो की तरह सिमट जाओ,
मुझमें कुछ वैसे समां जाओ..!!
..
अपनी यादों को अब तुम ही समझाओ,
यूं रोज़-रोज़ न आया करें,
तुम्हरी यादों का कैदी
मुझे न बनाया करें...!!
..
क्या-क्या मैं बन जाऊ,
ये इश्क़ का ऐसा जोग लगाया है,
कभी अल्फ़ाज़ों में, कभी तस्वीरों में,
तो कभी साँसों में तुमको बसाया है.!!!
❤️❤️❤️❤️

4 comments: